Sunday, July 26, 2015

मंगलयान

इसरो की धरती से छूटा
जैसे बाण चला तरकश से
आसमान में नया सितारा
मंगलयान चले! मंगलदीप जले!

मंगल की धरती की खबरें
भेज रहा कितने ऊपर से
भारत का सम्मान बढ़ाता
यह अभियान फले! मंगलदीप जले!

- सुरेन्द्र कुमार -
अक्तूबर 2014


No comments:

Post a Comment